फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की रोड पर वर्कशॉप में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की रोड पर वर्कशॉप में लगी भीषण आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर देर रात बंद मेकेनिकल वर्कशॉप में आग लग गई। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर ब्रजमोहन त्यागी की मेकेनिकल वर्कशॉप है। सोमवार शाम दुकान मालिक वर्कशॉप बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद ही अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। बंद दुकान के शटर के नीचे से धुआं व लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने वर्कशॉप मालिक के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी। वर्कशॉप मालिक ने शटर खोला तो दुकान के भीतर से आग की भयंकर लपटें निकलने लगीं। इस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की बड़ी वजह माना जा रहा है। पीड़ित ने आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें