आधी अधूरी तैयारियों के बीच परीक्षा शुरू
जानसठ। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की आधी अधूरी तैयारियों के बीच छमाही परीक्षा प्रारंभ हो गई है। ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों में जहां एक माह पहले ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा रहा था। वहीं, ब्लाक के समस्त विद्यालयों में आधी अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार को स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन हिंदी की परीक्षा ली गई। इस संबंध में बीएसए जितेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे सरकार द्वारा ऊपर से किताब भेजी जाती हैं। वैसे ही बच्चों में वितरित करा दी जाती है। बच्चों को छमाही परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करा दी गई थी।