फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य अभयदेव गुरूकुल का तीन दिवयीय सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल में तीन दिवयीय सम्मेलन शुरू
विज्ञापन

चरथावल। आचार्य अभयदेव वेद गुरुकुल तपोवन का तीन दिवसीय सम्मेलन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। आर्य विद्वान स्वामी कर्मवीर ने कहा कि ई वेद विद्या समूचे विश्व का कल्याण करने वाले है। आश्रम में आज प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समारोह में हिस्सा लेंगे।
तपोवन आश्रम चरथावल में क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में वेद ऋचाओं के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर ने कहा कि वेदों में मृत्यु पर्यंत हीं अपितु जन्म जन्मांतर और दुनिया के मृत्यु और जन्म के जंजाल से मुक्ति पाने की शक्ति निहित है। उद्घाटन उद्बोधन में आश्रम के निदेशक हनुमत प्रसाद ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वेद विद्या को आज भी उसी तरह सहेज कर रखा है। जिस रूप में दिव्य दृष्टि के रूप में शुरूआत हुई थी। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय निर्मात्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि चरथावल में आर्यजन न्यूनतम संस्थानों में अकल्पनीय कार्य कर रहे है। कई प्रांतों से पधारे आर्य विद्वानों का अभिनंदन किया गया। छात्राओं ने वेदपाठ किया। प्रोफेसर वीरेंद्र अलंकार, आचार्य संजीव, आचार्य आत्माराम ने विचार रखें। श्रीनिवास पैन्यूली उत्तरकाशी, चंद्रभानु दिल्ली, राजशेखर श्रोत्री और खेमलाल न्योपान प्रयाग से मंच पर अलंकृत रहें। प्रबंधक योगेश भारद्वाज, अंकित आर्य, आकाश आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का जायजा लिया
चरथावल। अभयदेव वेद गुरुकुल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के लिए आश्रम से 100 मीटर की दूरी पर हैलीपेड बनाया गया। डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आश्रम और हेलीपेड पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसआई मनोज चहल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 11-55 से 12.55 तक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विधायक विजय कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ हेलीपेड का निरीक्षण किया और आश्रम में कार्यक्रम में शामिल हुए। सुशीन कश्यप, प्रवीण राणा, मपीष गर्ग, भोपाल पाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें