फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा समाज ने किया मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारा समाज ने किया मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बंजारा सेवा समिति ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने कहा कि समाज के युवाओं को एसटी का लाभ दिलाने के लिए वह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी के एक बैंक्वट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश नायक ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का आधार शिक्षा होती है। हमें अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। समाज को एसटी में शामिल कराने के लिए वह प्रयासरत हैं। इस अवसर पर समाज के मेधावी तुषार पंवार, श्रुति पंवार, अंकुश नायक, आर्यन, अरविंद, अनंत कुमार, उदित पंवार सहित 150 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सरदार एसपी लबाना, उत्तराखंड से आए मनोज नायक, आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के सुजीत बंजारा ने विचार रखे। संतराम बंजारा और चंचल बंजारा ने इस अवसर पर प्रस्तुति दी। समाज को जागृत करने वाली रागिनी सुनाई। प्रदीप बंजारा, लाल सिंह नायक, चंद्रकिरण, चरण सिंह, चंद्रभान, बाबूराम, रहतूलाल, सोनू, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें