खतौली। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निर्विरोध निर्वाचित डायरेक्टर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा में ही सर्वसमाज का सम्मान है। सर्वहित समाज सेवा समिति की ओर से रुपेंद्र सैनी को गणेश की प्रतिमा भेंट की गई तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में भाजपा पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित डायरेक्टर रुपेंद्र सैनी को सम्मानित किया। रुपेंद्र सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार ने जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। जिनका लाभ पात्र लोग भरपूर उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति धर्मबीर सिंह सैनी, चेयरमैन संदीप सैनी, राजेश सैनी, राकेश, अरुण, जयविंद्र प्रजापति, संजू, सोनू, अरविंद प्रजापति, करतार सैनी, जितेंद्र पाल आदि शामिल रहे।