रतनपुरी। कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसको मेरठ रेफर किया गया। रविवार को बाइक सवार दो युवक खतौली की ओर से आ रहे थे। जब वे रामपुर कांटे के पास पहुंचे तो एक गाड़ी ने स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके पीछे चल रहे बाइक सवार दोनों युवक कार में जा भिड़े। जिससे बाइक चालक युवक के चेहरे और सिर काफी चोटें आई है। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का नाम पता अभी तक पता नहीं चल सका है। युवक अभी बेहोशी की हालत में है। युवक के पास से पुलिस को कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। चिकित्सकों ने घायल युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया है। उधर, मौके से फरार दूसरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।