फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के खिलाड़ी नीशू को स्मृति चिन्ह भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कालेज व कस्बे का गौरव बढ़ाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी नीशू का युवा साथियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज के आवास में रहने वाले 21 वर्षीय नीशू पुत्र मंगल बहादुर ने एकेडमी टीम के कप्तान के साथ ही भारत की अंडर 15 व अंडर 16 टीम का सदस्य रहकर इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, यूरोप, खाड़ी व रशियन देशों में भी फुटबॉल खेली है। पिछले वर्ष 2017 में नीशू का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। नीशू के इस मुकाम पर पहुंचने पर शुक्रवार को जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार व समाज सेवी अरविंद कुमार काक्का, कोच बंशी सहित स्टॉफ के लोगों ने नीशू को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उसका सम्मान किया। मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार, मानपाल सिंह, अरविंद कुमार, रमन सिंह, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, विपिन कुमार, अवतार सिंह नेगी, बंशी, अरविंद काका, चांदवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें