जांच के बाद होगी लेखपाल पर कार्रवाई
जानसठ। ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के ग्रामीण ने तहसीलदार से लेखपाल पर उसकी निजी भूमि पर भी कुछ लोगों द्वारा कब्जा कराकर रास्ता व नाली बंद करने की शिकायत करते हुए भूमि को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण धर्मसिंह सैनी सोमवार को जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील में तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी से मिले। ग्रामीण ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके मकान के बराबर में ग्राम समाज की भूमि है। इस पर गांव के आनंद व कई ग्रामीणों के घरों का रास्ता व पानी की निकासी होती है। हल्का लेखपाल ने ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही लोगों के साथ मिलकर कब्जा करा दिया था, जिससे आने जाने का रास्ता और पानी की निकासी बंद हो गई। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने जांच कराकर समस्या का समाधान करने तथा लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।