फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा और किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराए गए वृद्घा और किशोर की मौत हो गई। चरथावल निवासी 15 वर्षीय किशोर को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला गूदड़ी बाजार निवासी वृद्धा की भी मौत हो गई। परिजन कार्रवाई से इंकार कर शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


जहर खुरानी गिरोह ने लूटा
मुजफ्फरनगर। जहर खुरानी गिरोह ने दो लोगों को अपना शिकार बना कर लूट लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को कुछ लोगों ने रोडवेज बस स्टेंड पर एक व्यक्ति को बेसुध पडे़ देखा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित कानपुर निवासी एसएन त्रिपाठी बताया गया। प्रकाश चौक पर भी एक व्यक्ति अचेत पड़ा मिला। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के पास कुछ नहीं मिला। माना जा रहा है दोनों को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है।

करंट से किशोर झुलसा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की गांधी कालोनी वंश (15) करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वह मकान की छत पर खड़ा था तभी रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें