खतौली। डाक सेवकों की अपनी मांगों को लेकर चल अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल की वजह से मुजफ्फरनगर की डाक सेवा ठप हो चुकी है। गांवों में डाकघर बंद पड़े हैं, जिस कारण ग्रामीणों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। सुबह करीब दस बजे डाक सेवकों ने डाकघर में धरना दिया। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर सत्येंद्र शर्मा सठेड़ी, ब्रह्मदत्त शर्मा पिपलहेड़ा, कृष्णपाल पमनावली, राकेश गुप्ता कैलावड़ा, उमेश कुमार कैलावड़ा, बिजेंद्र सिंह चांदसमंद, साधुराम भंगेला, सत्यपाल सिंह खानजहांपुर, राकेश शर्मा चंदसीना, रामअवतर शर्मा बडसू, रामवीर टिटौड़ा, राजपाल सिंह बड़सू, रेखा, रचना, एकता, शशीलता, अनीता आदि मौजूद रहे।