फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
विज्ञापन

जानसठ। सपा कार्यकर्ताओं ने कैराना लोकसभा के उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन की जीत पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
गांव तालड़ा में सपा के जिला उपाध्यक्ष हारुन खान के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की प्रदेश में गठबंधन प्रत्याशी के जीतने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता गांव प्रधान रतन सिंह ने की। बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष हारुन खान ने कहा कि कैराना और नूरपुर सीटों पर भाजपा सरकार से परेशान होकर आम जनता ने गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया है। प्रदेश की जनता भाजपा की हकीकत को पहचान चुकी है। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। बैठक का संचालन डा. सकत सिंह ने किया। बैठक में नौशाद अफरीदी गफ्फार खान, रामकुमार, महेंद्र कांबोज, पूर्व प्रधान राजेंद्र, बालकराम कश्यप, मामचंद पाल, भंवर सिंह सैनी, राजगीर, जावेद, विक्की सैनी, सोनू कुमार, इकबाल, रियाज खान व ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें