मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में मनाया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भगत सिंह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया। इस असर पर जिलाध्यक्ष नानू मियां, हरेंद्र त्यागी, ममनून, डॉ सत्यपाल, नजर अब्बास, सुधीर लांबा, शरद कपिल, रोहित कटारिया आदि रहे। उधर, कैंप कार्यालय पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तारीक कुरैशी, नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग, राकेश पुंडीर, सतीश शर्मा, सलीम मलिक, जुनैद रऊफ, राकेश भारद्वाज, कुसुम शर्मा, आनंद अग्रवाल, जितेंद्र, सलीम आदि रहे।