मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनता से किए वायदे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पीएम के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया। प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर शिवसेना कार्यकर्ता जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा चुनाव में किये गए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिव सेना उप राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करना आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी वादा पूरा नही किया। शिवसेना ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा करे। जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, जिला महासचिव मुकेश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, लोकेश सैनी, अनिल कलसानिया आदि रहे।