मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर खालापार के अफजल की आटो पार्ट्स की दुकान है। दुकानदार रविवार देर शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान में देर रात को अचानक आग लग गई। चौकीदार ने दुकान में आग लगी देख कर दुकान को सूचना दी। दुकानदार मौके पर आया। पुलिस और फायरब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और मार्केट के दुकानदार मौके पर आ गए। आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। कुछ देर आई फायरब्रिगेड आई। टीम ने दुकान का शटर काटकर दुकान में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से कई लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।