रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर बाईपास पर केएफसी होटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक देहरादून निवासी मनमोहन अपनी पत्नी राजवती, बेटे लक्ष्य और पुत्रवधू मोनिका के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। जब कार बाईपास पर केएफसी होटल के पास पहुंची, तो ओवर स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर बीच के डिवाइडर में बनी नाली से टकराकर पलट गई। जिससे कार सवार राजवती, मनमोहन, उनका पुत्र लक्ष्य और पुत्रवधू मोनिका घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उनके पीछे आ रहे कार सवार उनके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। अन्य परिजन सभी घायलों को अपने साथ ले गए।