खतौली। फलावदा रोड पर केके पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए तरबूज पार्टी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने सभी बच्चों को बताया कि तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें विटामिन ए, बी 6 व विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ साफ भी करता है। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि तरबूज में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से गठिया, अस्थमा, स्ट्रोक, सूजन को कम किया जाता है। कार्यक्रम में डीडी आर्य, अंशुु जैन, निधि सिंह, पिंकी जैन, गीता वर्मा, विपिन आदि का सहयोग रहा।