फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जाम लगाया, हंगामा व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। भाकियू ने गन्ना पर्ची न मिलने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर घंटों जाम लगाया और गन्ना सचिव तथा चेयरमैन पति को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, अखलोर, मलयर दिदहेड़ी, रेई, जतनगल, महरायपुर आदि गांव के किसानों व कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति कार्यालय पर गन्ना सचिव सुभाष यादव और सभापति के पति प्रवीण त्यागी का उनके कार्यालय में घेराव कर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी के बाहर जाम भी लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो वे किसान नहीं माने। गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक द्वारा किसानों को गन्ना पर्ची देने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि गन्ना रहने तक मिल बंद नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बाबा आदेश, पंकज भगत, मोहम्मद भूरा, प्रवेश बहेड़ी, डा. प्रमोद, अनिल त्यागी, काला, कुक्कू त्यागी, याहिया खां सहेंद्र आदि शामिल रहे।

बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी
छपार। चार दिन पूर्व आए आंधी से खंभे और तार टूटने से गांव सिम्भालकी अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी व बारिश के कारण पेड़ गिरने से जंगल में खड़े सात खंभे व तार टूट गए थे। उसी दिन से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। जंगल में ट्यूबवेल बंद पड़ी है। जिससे सिंचाई न होने से फसल सूख रही है। प्रवेश गुर्जर का कहना है कि जेई को कई बार शिकायत भी की। उसका कहना है रिपोर्ट मुजफ्फरनगर कार्यालय को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही खंभे गढ़वाए जाएंगे। विद्युत निगम के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें