फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में नहीं मिल पा रही सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाज सेवा सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अलवी के नेतृत्व में लोगों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने सीएम योगी के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए जो सुविधाएं है, उन्हें मरीजों को नहीं दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में अच्छी मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य सुविधाओं की कमी हैं। इसके अभाव में सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को मेरठ रेफर कर दिया जाता है। यहां सीटी स्कैन, आईसीयू, जीवन रक्षक दवाईयां, दवाई वितरण काउंटर की संख्या में बढ़ोतरी, एमआरआई, इको की सुविधा शुरू कराने की मांग की गई। इस दौरान वसीम अलवी, हारून, रशीद, जैनुल आबदीन, रियाज अलवी, साजिद, सैयद हसन, नूर आलम, मौसम अलवी, कारी अताउल्ला, मुस्तकीम, राशिद, नसीम, शहजाद अलवी, हाजी असलम, हाजी मीनू, गुलशेर अलवी, नूर अली, दिलशाद अलवी, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें