फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की प्रथम गुरु मां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मां की भावनाओं को व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत और मधु गोयल ने किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि माताएं बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए हर पल तत्पर रहती है, जबकि इस भौतिकवादी युग में बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते। जिंदगी की प्रथम गुरु मां होती है। अत: हमें मां का सम्मान और आदर करना चाहिए। अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यूकेजी की छात्रा हरनूर ने मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। शिवांगी बालियान ने अपने पुत्र वेदांश, नेहा वर्मा ने अपने पुत्र अभय वर्मा, एकता ने अपने पुत्र सभ्य, कनिका ने अपनी पुत्री सृष्टि, रुबीना अपने पुत्र कुशाग्र और तनु ने अपनी पुत्री कामाख्या के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा आठ के छात्र गौरांग भाटिया ने मातृ दिवस पर विचार व्यक्त किए। मधु गोयल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संचालन रश्मि रस्तोगी ने किया। शीतल गोयल ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें