फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत हुए कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत हुए कोर्ट में पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड के वादी उनके बेटे चौधरी योगराज सिंह शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। अदालत ने जिरह के लिए अंतिम अवसर दिया और सुनवाई 14 मई तक के लिए स्थगित कर दी। उधर, हत्याकांड में नामजद आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए।
घायल बच्चे की मौत
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत हो गई। रामपुर तिराहा निवासी सात वर्षीय बालक नवनीत सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शव की हुई पहचान
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में मरे साइकिल सवार की पहचान हो गई है। वह चांदपुर निवासी संजय था। इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जहर खाने से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी निवासी तालिब को संदिग्ध हालातों में जहर खाने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां से रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन जबरन शव को अस्पताल से उठाकर ले गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला बॉबी को घर में करंट लगा और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल पहुंची, मगर तब तक परिजन शव उठा कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें