फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी में शिवांगी बनी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहार छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीएससी (गृह विज्ञान) पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। शिवांगी वशिष्ठ नेे 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिखा ने 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं तीसरे स्थान पर 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके आंचल त्यागी रही। महाविद्यालय में सम्मान समारोह में छात्राओं को प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने पुरस्कृत किया। छात्राओं ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ मोहिनी पंवार, निगार, सिया पाल, स्वाति, डॉ दीपक मलिक, डॉ रवि जैन, डॉ नवेद अख्तर, कमर रजा, कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रैक पर दौड़े खिलाड़ी
भौराकला। गांव शिकारपुर केजीएम पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान असद मलिक, 200 मीटर की दौड़ में फिरोज मलिक, 300 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में जावेद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गुल मोहम्मद ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें