रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना
पुरकाजी। कस्बे व देहात में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मोहल्ला उत्तरी चमारान रविदास मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक प्रमोद उंटवाल ने किया। भाजपा नेता हरिराम सक्सेना, कनवर लाल वर्मा, राजू वर्मा, नरेश मिगलानी, विरेंद्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे। मोहल्ला दक्षिणी चमारान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ भारत भूषण खुल्लर ने, ग्राम झबरपुर में पूर्व विधायक अनिल कुमार ने, ग्राम भूराहेडी में ग्राम प्रधान नवीन राठी ने ,ग्राम भोजाहेडी में रालोद नेता धर्मेंद्र राठी ने, ग्राम हरिनगर में ग्राम प्रधान नैपाल सिंह ने किया।
सौभाग्य योजना के तहत 36 कनेक्शन दिए
पुरकाजी। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सौभाग्य योजना में शनिवार को क्षेत्र के ग्राम लखनौती के पंचायत घर में विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर 36 पात्र लोगों को बिजली कनेक्शन दिए। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय, अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला, जेई राज नारायण, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, हरिराम सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
नाबालिग से शादी रचाने पर दूल्हे को हिरासत में लिया
पुरकाजी । नाबालिग लड़की से शादी करने की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
शनिवार को कस्बे में एक लड़की की शादी थी, जिसकी ग्राम बरला से बरात आई थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। इस सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की पक्ष से सारी जानकारी लेने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। जांच में नाबालिग लड़की से शादी की बात साबित होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़के को हिरासत में लेने पर शादी समारोह में अफरातफरी का आलम हो गया।