लाइन जुड़ने पर दो घंटे बाद बस डिपो से निकली
खतौली। रोडवेज बस डिपो में बिजली के तार टूटने से करीब एक दर्जन बस खड़ी रही। तारों को जुड़वाने के करीब दो घंटे बाद बसों का संचालन हो सका।
एआएम रणजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज डिपो में खड़े पेड़ काफी पुराने हो गए थे। पेड़ काफी नीचे झुक भी गए थे, जिनका आंधी तूफान में गिरने का खतरा बना हुआ था। इन पेड़ों को कटवाने के लिए नीलामी की गई थी। मंगलवार को ठेकेदार इन पेड़ों को कटवा रहे थे। अचानक काटते समय पेड़ गिरने से बिजली की लाइन के तार टूट गए। बिजलीघर से कर्मचारियों को बुलवाया गया। कर्मचारियों ने तारों को जोड़ा, तब कहीं जाकर दो घंटे बाद इन बसों का संचालन हो सका। एआरएम ने बताया कि तारों के टूटने से बसों का संचालन बंद किया गया था।