बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
मोरना। दो बाइकों की भिडंत में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में जानसठ व मोरना मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत में संजय पुत्र कालू सिंह, महकपाल पुत्र रूड़ा निवासी गांव सिकंदरपुर, थाना भोपा व बिरमा पत्नी पदमसिंह निवासी ककरौली घायल हो गए।