फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी ने खडी की मुश्किले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तेज धूल भरी आंधी के साथ शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। होर्डिंग्स और बैनर तेज हवा के कारण फट गए। धूल से बचने के लिए दुकानदारों ने शटर डाल दिए। आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति भी दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आकाश में बादल छाए और फिर आसमान नीला हो गया। छह बजे के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी होने की वजह से सड़कों पर चलना दूभर हो गया। बाजारों में धूल से बचाव के लिए दुकानदारों को व्यवस्था करनी पड़ी। पार्किंग के वाहनों पर भी धूल अटी थी। बाजार में आये बच्चों और महिलाओं को दिक्कतें आईं। तेज हवा के कारण शिवचौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, रेलवे रोड और महावीर चौक में लगे होर्डिग्स, फ्लैक्स फट गये। आर्य समाज रोड पर अधूरी पड़ी सड़क से उड़ रही मिट्टी से क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर दिखाई दिया। घरों में मिट्टी की धूल को रोकने के लिए खिड़की दरवाजे बंद करने पड़े। आंधी के कारण करीब दो घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी की वजह से बाजार भी समय से पहले ही बंद हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें