पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल के छात्रों ने पौधरोपण किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए घर और आसपास वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष वातावरण में जीवों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं। शिक्षिकाओं व छात्रों के द्वारा क्रोटन, ड्रेकेना, टिकोमा, कामिनी, इकजोरा, जैसमिन मल्टीफ्लोरम, फॉक्स, अमरूद व आम आदि का पौधरोपण किया। प्रकृति, आराध्या, देवांश, रुद्र, असावरी, अद्विक, कृष्णा आदि बच्चों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर प्रियंका जिंदल, अदिति जैन, रिम्पी तनेजा, सोनम अरोरा, दिव्या, सुनेजा, नेहा गुप्ता, निकिता ठाकुर आदि मौजूद रहे।