फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ीकुरैश के लाइनमैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

खतौली। हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट लगने से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकुरैश निवासी विपिन (23) पुत्र राजबीर विद्युत ठेकेदार के साथ लाइनमैन का काम करता है। बुधवार को थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव चांदपुर में लाइनमैन विपिन विद्युत लाइन खींचने का काम करा था। इस दौरान 11 हजार की विद्युत लाइन का करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को अन्य मजदूर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके लाइनमैन को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में ले जाते समय हाइवे पर टॉल प्लाजा के पास लाइनमैन ने दम तोड़ दिया। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें