फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा का रहने वाला कुलदीप (25) रविवार को सुबह गांव के बस अड्डे पर मेरठ-करनाल हाइवे पार कर रहा था। इसी दौरान वह मेरठ की ओर से तेज गति से आई कार की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सहित कार के चालक को हिरासत में ले लिया। गंभीर अवस्था में कुलदीप को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया गया कार चालक शामली का रहने वाला अमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें