फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव सहावली निवासी दिनेश मजदूरी करता था। वह अलमासपुर में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। चाल्ली पर चढ़कर वह मिस्त्री को सीमेंट पकड़ा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरा। उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जेई को को दी हत्या की धमकी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने पर विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि कांट्रेक्टर अमित कुमार निवासी संतोष विहार उसके कार्यालय में आया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे फोन पर भी गालीगलौज करते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये निकाले
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी राम किशोर गोयल ने पुलिस को बताया कि बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर उसके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला अधिवक्ता ने लाखों रुपये ठगे
मुजफ्फरनगर। एक महिला अधिवक्ता ने मकान पर लोन कराने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित महिलाओं ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी बिमलेश पंवार और रामलीला टिल्ला निवासी दुर्गावती ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। बताया कि कमलेश ने एक मकान दुर्गावती से खरीदा था, जिसका एग्रीमेंट कर लिया था। आरोप है कि बाद में दुर्गावती बैनामा नहीं कर रही थी, जिसके चलते कमलेश कचहरी में वाद दायर करने के लिए एक महिला अधिवक्ता से मिली थी। आरोप है कि अधिवक्ता ने उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें