जानसठ। कस्बे और क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने आशुतोष भगवान का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी।
सोमवार को कस्बे के शिवालयों ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। शिव भक्तों द्वारा कंदमूल बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इंस्पेक्टर क्राइम आरवी कॉल पुलिस बल के साथ सुरक्षा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे। मंदिर समिति व्यवस्था बनाने वालों में प्रवीन तंवर, ज्ञानचंद सैनी, भूपेंद्र नागर, मनोज वर्मा, आशुतोष कश्यप, शीशपाल, प्रवीण धीमान, अंकित संगल, सूरज, रतन राजपूत, राजबीर आदि मौजूद रहे।