पुरकाजी। कस्बे में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया।
प्रदेश महासचिव तारिक मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है, जो किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज को उठाती है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज देश प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर उसका फायदा उठा रही है। पिछले दिनों जनपद में हिंदू-मुस्लिम फसाद होने पर मुसलमानों के रूठने से सबसे अधिक नुकसान रालोद को हुआ है, जबकि भाजपा ने उसका विधानसभा चुनाव में पूरा लाभ उठाया है। अभिषेक चौधरी ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कार्यक्रम में बोबी त्यागी, तारिसक मुस्तफा, विनोद कुमार, अनुज बालियान, कृष्णपाल राठी, राजपाल, कंवरपाल, धर्मेंद्र तोमर, अशोक बालियान, आमिर अली, इरशाद फरीदी, गोल्डी राठी, नफीस फरीदी, मोहब्बत राठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अथहर अहमद और संचालन धर्मेंद्र राठी ने किया।