सड़क हादसे में दो युवक घायल
बुढाना। मेरठ-करनाल हाईवे की बायवाला पुलिस चौकी के निकट बछडे़ को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया।
बागपत जनपद के गांव बिनौली निवासी बारूमल व बागपत निवासी कर्मवीर बाइक द्वारा करनाल से वापस अपने गांव लौट रहे थें। बायवाला पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक के सामने अचानक बछड़ा आ गया। बछड़े को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवकों को सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी है।