फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ताओं की बेमियादी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में अधिवक्ताओं का बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। तहसील में अधिवक्ताओं ने धरना व प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
तहसील बार एसोसिएशन के सचिव सुभाषचंद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार आफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने कहा था कि रजिस्ट्रार काननूगो दफ्तर में प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। दफ्तर से कई पत्रावलियां भी गायब हो चुकी है। दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है, जिसको लेकर वकीलों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए सोमवार से तहसील बार एसोसिएशन ने न्यायालयों का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने डीएम से रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में कर्मचारियों की जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल भी प्रारंभ कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में बीडी आर्य, राजबीर सिंह, दिमाग सिंह, सत्यप्रकाश सैनी, जितेंद्र त्यागी, सरदार जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, दिनेश कौशिक, सतसिंह, चतरपाल सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, सावन कुमार, लाल सिंह, अशोक अहलावत, अनुज तोमर, कदम सिंह, सुमित कुमार आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार घायल
खतौली। खतौली मीरापुर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मीरापुर निवासी इकराम व उसका बहनोई सलीम घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें