फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल में रहा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर) । चरथावल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी और दो निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि मुस्लिम बूथों पर शानदार मतदान से सपा उम्मीदवार फतेहदीन उत्साहित हैं। वहीं, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल हर बिरादरी के समर्थन के चलते जीत के प्रति आश्वस्त हैं। निवर्तमान अध्यक्ष के पति सतेंद्र त्यागी भी लड़ाई में हैं। तीनों उम्मीदवार के मुकाबले में है। फिलहाल हर प्रत्याशी अपना मुकाबला सपा प्रत्याशी से मान रहा है।
विज्ञापन

कस्बे की राजनीति में हमेशा धुर विरोधी रहने पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुदीन की इस बार फतेहदीन के साथ हुई जुगलबंदी चुनाव में क्या गुल खिलाएगी, यह पहली दिसंबर को तय होगा। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं की बेरुखी ही नजर आई। वह किसी भी वार्ड के बूथ पर मुकाबले में नहीं दिखे। मतदान के बाद समर्थक बूथवार आंकड़े लेकर जीत हार के समीकरण में जुट गए है।

चरथावल में 72.07 प्रतिशत वोट पड़े
चरथावल। कस्बे में 72.07 प्रतिशत वोट पड़े। विभिन्न वार्डों में मतदान में मुस्लिम मतदाताओं की मौजूदगी ज्यादा रही। वार्ड एक में 66.84, दो में 75.84, तीन में 68.50, चार में 69.24, पांच में 70, छह में 74.50, सात में 73.54, आठ में 78.47, नौ नम्बर वार्ड में 74.40, 10 में 69, 11 में 72.69, 12 में 62.67, 13 में 79 और वार्ड 14 में 77.83 प्रतिशत मतदान रहा।
विज्ञापन


चुनाव के प्रति क्रेज दिखाई दिया
चरथावल। नगर की सरकार बनाने में बुजुर्ग और बीमार लोगों में भी खासा क्रेज था। कई केंद्रों पर बीमार और उम्रदराज महिलाएं परिजनों के साथ जुगाड़ कर वोट डालने पहुंची। समर्थक घर-घर से वोटरों को मतदान करने जाने को प्रेरित कर रहे थे। अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए समर्थक हर हथकंडे अपना रहे थे।

बिजली गुल होने से परेशानी
चरथावल। मतदान शुरू होने से पूर्व ही जयहिंद इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कम उम्र के युवकों द्वारा वोटिंग की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई।
रविवार को हुए चुनाव में बूथों के अंदर सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। गांधी इंटर कॉलेज पर बने तीनों बूथों पर रोशनी माकूल व्यवस्था नही थी। पेट्रोमैक्स के सहारे कर्मचारियों को मतदान कराना पड़ा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज पर बने केंद्र पर सुबह ही नशे में धुत युवक पहुचा तो पुलिस ने सख्ती से बाहर खदेड़ा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर सिंघल ने जय हिंद इंटर कॉलेज पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कम उम्र के बच्चों द्वारा वोटिंग की शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट से की। पुलिस ने एक नाबालिग की फर्जी आधार कार्ड के आधार पर हिरासत में ले लिया। इसके अलावा फर्जी वोटिंग की शिकायत पर एक महिला समेत दो युवकों को थाने बैठाया गया।

विकास के नाम पर दिया वोट
चरथावल। नगर की सरकार बनाने में पहली बार युवा मतदाताओं खासा उत्साह नजर आया। युवाओं ने कस्बे का विकास बिना भेदभाव के हो।
युवाओं ने कस्बे में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने वाले और उन्हें रोजगार के लिए संस्थान खुलवाने वाले नए अध्यक्ष के लिए वोट किया है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज पर पहली बार वोट डालकर जोश से लबरेज बीटेक के छात्र जितार्थ त्यागी कहते हैं कि बेदाग़ छवि और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी संस्था देने वाला अध्यक्ष पहली पसंद है। निशांत कहते हैं कि अरसे से उन्होंने दूसरों को वोट डालते देखा है। हालांकि इस बार मौक़ा मिलने से वह खासे उत्सुक थे। कहते हैं बिना भेदभाव का विकास कराने वाला जनप्रतिनिधि हो। खिलाड़ी अर्पित भी इसी राय से इत्तेफाक रखते है। छात्र शिवम पाल कहते है स्वच्छता अभियान को गति देने और वार्ड का समुचित विकास वाला ही बोर्ड में चुना जाना चाहिए। महक गर्ग भी कसबे के विकास में चार चाँद लगाने वाले अध्यक्ष को नगर पंचायत में देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें