फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जहां बहू बेटी सुरक्षित हो, हमें ऐसा रामराज प्रदेश चाहिए। इस अवसर पर नगर में रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

महादेव मंदिर पर स्थित रामलीला ग्राउंड में मेले का उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी व ब्रिजेश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। विक्रम सैनी ने कहा कि जिस प्रकार विजयादशमी पर रावण का दहन किया गया है, उसी प्रकार योगी सरकार में प्रदेश से गुंडे माफिया का सफाया किया जा रहा है। रावण के पुतले में पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर व मेघनाद के पुतले को, सर्वेंद्र कुमार तथा कुंभकरण के पुतले को परविंदर भड़ाना ने आग लगाकर दहन किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, निशांत कांबोज, उमाशंकर शर्मा, सुरेंद्र बंसल, जसवंत कांबोज, रमेश कांबोज, राकेश, अश्विनी चौधरी, शालू वालिया, अमित शर्मा, सोनी गुर्जर, राहुल वर्मा, मुकेश शर्मा, जय प्रकाश कंबोज, रमेश चंद शर्मा, सोनू लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें