फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कॉलेज में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एनसीसी अधिकारी एवं दीप्ति जैन के नेतृत्व में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, 72 यूपी बटालियन और एनएसएस के कैडेट्स शामिल हुए। निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार रहे। शानदार प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम मोनू कुमार, द्वितीय रुपल, तृतीय स्थान पर वंशिका रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में कंवल पाल, निकिता चौधरी प्रथम, द्वितीय अर्शी, तृतीय स्थान अंजली सोम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राहुल माहेश्वरी, डॉ. अल्पना गर्ग, डॉ. सचिन गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें