सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
मंसूरपुर। गांव खानुपुर निवासी (65) सरला पत्नी मेहनती शुक्रवार शाम सात बजे के करीब सड़क पार करने के लिए थाने के पास खड़ी थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। चालक टक्कर लगने के बाद कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।