फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 परिवारों ने मदद को बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
51 परिवारों ने मदद को बढ़ाए हाथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा से जुड़े 51 परिवारों ने पार्टी नेता संजय अग्रवाल के माध्यम से पीएम केयर फंड में राहत राशि दी है। अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को चेक सौंपा। प्रत्येक परिवार ने 511 रुपए की आर्थिक मदद की है। पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को चेक देते हुए अग्रवाल ने कहा की आम जनता मदद की लिए आगे आ रही है। पीएम की अपील का जनता में सीधा असर है। उधर, मुजफ्फरनगर में जिला आपदा राहत कोष में 11 हजार का चेक डीएम सेल्वा कुमारी जे को सौंपा। मुख्य सहयोगकर्ता सतेंद्र मान ने कहा इस विपदा के समय में सभी संपन्न लोगों को आगे आकर इस राष्ट्रीय आपदा में अपना अधिक से अधिक से योगदान देना चाहिए। पराग चौधरी ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश के बहुत गंभीर हालत है। सभी देशवासियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये सभी देशवासियों को आगे आना चाहिए । इस दौरान अंकित सहरावत भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें