मुजफ्फरनगर। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जनपद स्तरीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पंजाबी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही ने कहा कि हम लोगों का नैतिक दायित्व है कि हम अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वाह करें। संगठन की मजबूती के लिए भी निरंतर कार्य करें। डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य फतेहचंद, आईआईटी रुडकी के कुल सचिव संजीव जैंथ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों और यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में एससी समाज के बच्चे सबसे ज्यादा पढ़ते हैं। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि इन बच्चों को प्रोत्साहित करें और इनकी शिक्षा में सहयोग दें। इस अवसर पर 50 शिक्षकों को अभिनंदन पत्र, मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजकुमार कटारिया और संचालन नाथीराम ने किया।
कार्यक्रम में जीआईसी के उप प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार, बीईओ विश्वास कुमार, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सुदर्शनलाल, अजय कुमार, जेपी सिंह, जितेंद्र सिंह ने विचार रखे। आयोजन में बालेंद्र कुमार, सुभाषचंद, अमरीश चंद्रा, धर्मदास, प्रमोद कुमार, हरिनिमेश, हरीश कुमार, धीर सिंह, सचिन गौतम, गौतम कुमार, रामेश्वरदयाल, नितिन कुमार, ओमपाल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।