फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर में सूखे 4500 हैंडपंप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में स्थापित 4500 हैंडपंपों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप की मरम्मत और उन्हें क्रियाशील रखने के लिए नगर पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया है। करीब 26 लाख रुपये की लागत से हैंडपंप को क्रियाशील किया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम की रिपोर्ट के अनुसार, नगर में इंडिया मार्का-2 हैंडपंप की संख्या 4500 है, जिनमें अधिकतर पानी नहीं दे रहे हैं। कुछ चल रहे हैं, लेकिन पानी की गुणवत्ता खराब हो चुकी है, जिसके चलते लोगों के सामने पेयजल संकट गहराया हुआ है। गली-मोहल्लों में टंकी में पानी न आने अथवा प्रेशर की कमी के दौरान हैंडपंप का सहारा लिया जाता है। लेकिन पिछले कुछ माह से अधिकतर हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके मद्देनजर नगर पालिका जलकल विभाग करीब चार माह से प्रयासरत है।पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर चार माह पहले आउटसोर्सिंग के माध्यम से खराब पड़े सभी हैंडपंप की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें