फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ग्रामीण से 45 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े ग्रामीण से 45 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में भरे बाजार दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक ग्रामीण से 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। किसान के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
गांव जड़वड़ निवासी गजेसिंह पुत्र इंद्र राज सोमवार सुबह करीब 11 बजे मीरापुर स्थित सहकारी बैंक में आया था। यहां गजे सिंह ने अपने बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाले और एक थैले में रखकर घर के लिए चल दिया। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। दोनों युवकों ने गजे सिंह से सौ रुपये खुले मांगे, जिससे उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि खुले रुपये देने से इंकार किए जाने पर दोनों युवकों ने जबरन गजे सिंह से थैला छीन लिया और उसमें रखे 45 हजार रुपये निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गए। गजे सिंह के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप से जेवर चुराने वाली दो महिलाएं पकड़ीं
बुढ़ाना। कस्बा निवासी सराफ सचिन की ज्वैलरी शॉप से गत 29 अक्तूबर को दो महिलाओं ने सोने की बालियां चोरी कर ली थीं। बाली चोरी करती दोनों महिलाएं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस उन महिलाओं की तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर एसएसआई जितेंद्र सिंह व एसआई जयवीर सिंह टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुरैशियों वाली पुलिया के पास खड़ी दो महिलाओं को उन्होंने शक के आधार पर रोक लिया। महिलाओं की पहचान की गई तो वे वहीं निकलीं, जो ज्वैलरी शॉप से बालियां चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को थाने लाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से सचिन की ज्वैलरी शॉप से चोरी की गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली गईं। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाएं नसीब बानो पत्नी इकराम निवासी मौहल्ला नूर मस्जिद व आसमां पत्नी आरिफ निवासी मौहल्ला दीन मोहम्मद, सुजड़ू की रहने वाली हैं। दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें