फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दस केंद्रों पर 4400 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शहर के दस केंद्रों पर 4400 अभ्यर्थी शामिल हुए। 100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहा। फ्लाइंग स्क्वाॅड ने चेकिंग की।
मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीए, बीडीसी, आयुर्वेद और होम्योपैथिक चिकित्सा की पढ़ाई के प्रवेश के लिए रविवार को नीट की परीक्षा कराई गई। एनटीए ने यह परीक्षा आयोजित की। केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश दिए गए। केंद्रों पर मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक मशीन, फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल रहकड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर रहकड़ा, द एसडी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, एमजी पब्लिक स्कूल, देहरादून पब्लिक स्कूल, न्यू होरिजन स्कूल, जेवी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल पटेलनगर में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें