फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नेत्र शिविर में 430 मरीजों की जांच

Tue, 15 Sep 2026 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में मंगलवार को माला देवी जैन की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शिविर में 430 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद करीब 120 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा बागपत भेजा गया। शिविर में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र और डॉ. सोमपाल समेत चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। यह व्यवस्था अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन और वर्धमान परिवार की ओर से की गई। शिविर के आयोजन में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें