फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील बार चुनाव में विभिन्न पदों पर 43 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में विभिन्न पदों पर 43 नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद पर दूसरे दिन सुभाषचंद एडवोकेट ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। महासचिव पद पर तीन नामांकन पत्र जमा कराए गए। 21 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद एडवोकेट ने बताया कि दूसरे दिन एक नामांकन पत्र की बिक्री गई।
शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर सरदार जितेंद्र सिंह, सुभाषचंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह, सत सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय, महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी, महेश कुमार, अनुज कुमार, महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका, शकुंतला, उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष गंगाशरण एडवोकेट, मुकेश कुमार शर्मा, राजग्रीही यादव, नारायण खारी, उपाध्यक्ष पद 8 वर्ष हरिनिवास, अशोक सैनी, कृष्ण कुमार, दिनेश कौशिक, सहसचिव पद पर रेखा देवी, युगांक मित्तल, विनित कुमार गौतम, ब्रजपाल सिंह, सुंदरपाल ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए।
वरिष्ठ सदस्य पद पर मुख्तार खान, सचिन कुमार आर्य, विपिन कुमार, विकास कुमार, कृष्ण कन्हैया, विपिन कुमार, देवकांत त्यागी, राजवीर, पदम कुमार, शाकिर अहमद, अमित त्यागी ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। कनिष्ठ सदस्य पद पर 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 21 अप्रैल को कराकर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। तहसील बार चुनाव में 100 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें