फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज महासंघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के कार्यकर्ताओं ने समाज के गणमान्य लोगों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर महासंघ द्वारा धनगर समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं जारी करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर प्रशासन ने धनगर समाज के गणमान्य लोगों के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। कार्यकर्ताओं ने दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो समाज के लोग सड़क पर उतर कर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनय कुमार, सतपाल धनगर, जयबिंद्र, मुनेश, सुमन धनगर, बबीता धनगर, अनंत, राहुल, पूर्व प्रधान रघुबीर सिंह, अंकित, सतीश, चंद्रपाल धनगर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें