फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषकों ने टेलीविजन पर देखा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषकों ने टेलीविजन पर देखा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाइव प्रसारण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र सरकार द्वार संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्घाटन अवसर पर रविवार को खंड विकास कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को टेलीविजन पर योजना का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये कृषि सहायतार्थ सरकार डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर करेगी। उक्त सहायता राशि तीन किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर दी जाएगी। इस दौरान विधायक ने योजना के संबंध में किसानों से चर्चा की। साथ ही पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने किसानों को बताया कि जल्द ही सभी पात्र कृषकों को योजना की प्रथम किश्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, शिवराज रोड, मंडल अध्यक्ष डा. उपेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, शुभलेश शर्मा, रेखा शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ अरविंद कुमार, एडीओ (कृषि) देवकुमार राठी, विनोद कुमार, राजवीर मलिक, घनश्याम सिंह, प्रधान रामकुमार, प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, रामभूल सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश कुमार, सुखपाल, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें