मशीन में बाल फंसने से छात्रा गंभीर
छपार। गांव जयभगवानपुर में कक्षा-आठ की छात्रा चारा काटते समय कुट्टी मशीन की साफ्ट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर किया गया। छपार थाना क्षेत्र के गांव जयभगवानपुर निवासी बबलू की बेटी मोनी (12) कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम के समय वह परिजनों की मदद कर रही थी। इस बीच वह मशीन के नीचे से चारा हटाते समय उसकी चोटी मशीन में आ गई। जब तक मशीन बंद होती तब तक छात्रा लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ के बाद दिल्ली रेफर किया गया।