फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांगी पांच हजार महीना की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 60 साल से ऊपर के व्यापारियों के लिए पांच हजार रुपये महीना की पेंशन मांगी है। सीएम के नाम ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी समाज राजकोष के लिए पैसा एकत्र करता है, जिसे टैक्स के रूप में देता है। वृद्धावस्था में व्यापारी अपने आपको असहाय महसूस करता है। 60 साल से ऊपर के व्यापारियों को पांच हजार रुपये महीना की पेंशन दी जानी चाहिए। व्यापारियों का दस लाख तक का चिकित्सा बीमा प्रदेश सरकार की ओर से नि:शुल्क हो। विद्युत की दरें और भवन कर घटाने की मांग भी रखी गई। राजकुमार नरुला, अशोक कंसल, राकेश गर्ग, अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेडा, संजय मित्तल, सुनील तायल, बाबूराम मलिक, सुलक्खन सिंह, अनिल तायल, पंकज माहेश्वरी, विकास अग्रवाल, अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें