फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया
विज्ञापन

खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रकाशोत्सव की खुशी में पांच दिन तक प्रभातफेरी के माध्यम से गुरु साहिब का जस एवं महिमा गायन करते हुए नगर का भ्रमण किया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह जी ने अपने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर बच्ची गुरकीरत कौर व शरनजीत सिंह ने कविता पाठ के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। अखंड पाठ एवं लंगर की सेवा सरदार सरबजीत सिंह के परिवार की तरफ से निभाई गई। संगतों में प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सचिव सरदार सतनाम सिंह पाली, सरदार जसबीर सिंह, सरदार सरबजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें