फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के छाए रहने से दिन में भी बंधी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बना है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने से लोगों की दिन में भी कंपकंपी बंधी रही। शीतलहर के जारी रहने से आम जनमानस पूरी तरह से प्रभावित रहा। ठंड के चलते व्यापार से लेकर यातायात तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बीते एक माह से जिला पूरी तरह ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में आकाश में बादलों के छाए रहने से शीत लहर के चलते लोग दिन में भी कांपते दिखाई दिए। सुबह और शाम में यहां ठंड लोगों को पूरी तरह अपने आगोश में ले रही है। लोग भी ठंड से बचने के लिए जल्द ही अपने घरों में पहुंच रहे हैं। सुबह के समय सड़कों पर देरी से ही आवागमन शुरू हो पा रहा है। ठंड का आम जनजीवन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों और बूढ़ों को अधिक सुरक्षित रखा जा रहा है। ठंड में जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात भी बहुत अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें